फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Khatiganv seven years off the Animal Services Center

सात साल से बंद है खातीगांव का पशु सेवा केंद्र

Wed, 25 Jan 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 25 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Khatiganv seven years off the Animal Services Center
पशु सेवा केंद्र खातीगांव का भवन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 कमस्यार घाटी के पशु पालकों की सुविधा के लिए खातीगांव में स्थापित पशु सेवा केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी न होने से भवन में पिछले सात साल से ताला लगा है। केंद्र में कोई तैनाती नहीं होने के कारण क्षेत्र के पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  पशु पालकों ने रिक्त पदों को भरने के लिए अब तक कई बार मांग कर दी है। लेकिन उनकी आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। भवन के लावारिस हालत में छोड़े जाने से अराजक तत्व भवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नाराज पशु पालकों ने अब इस मामले को चुनावी मुद्दा बना लिया है।

 कमस्यार घाटी में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए दशकों पहले खातीगांव में पशु सेवा केंद्र की स्थापना की थी। इस केंद्र से बगराटी, भंडारीगांव, खातीगांव, देवतोली, नरगोली, औलानी, कपूरी, खाड़ी, अठपैसिया, पस्ट्यारी, पैठाण, धौलियापाटा, देवलेत, तुषरेड़ा, ठांगा, गढ़ौली, भैंसूड़ी, रावतसेरा और भंडारीसेरा आदि गांवों के पशु पालकों को लाभ मिलता था। पशु पालकों के उत्साह को देखते हुए 2016 में लाखों रुपए की लागत से भवन का निर्माण किया गया था। वर्ष 2010 में यहां तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से यहां उनका प्रतिस्थानी नहीं आया। पशुधन प्रसार अधिकारी नहीं होने से पशुपालकों को उन्नत नस्ल के गाय और भैंसों की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


पशुओं में बीमारी होने पर उनका भी उपचार नहीं हो पाता है। इसके लिए पशुपालकों को जिला मुख्यालय आना पड़ता है। पशु पालक राम सिंह, प्रेेम सिंह, देव सिंह, देबुली देवी, कमला देवी और जैंत सिंह का कहना है उन्होंने शासन, पशु पालन विभाग और जनप्रतिनिधियों से पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती के लिए कई बार कहा लेकिन आज तक तक उनकी किसी ने भी नहीं सुनी है। इधर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर ने बताया कि उन्होंने पशुधन प्रसार अधिकारी समेत अन्य स्टाफ की तैनाती कि लिए निदेशालय को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed