{"_id":"57a8c30b4f1c1bb561ee4769","slug":"keep-a-close-eye-on-the-movements-of-history-sheeters-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें: एसपी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
क्राइम बैठक लेते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस को वर्षाकाल को देखते हुए नदियों के किनारे गश्त करने को कहा।
विज्ञापन
सोमवार को मासिक क्राइम बैठक में एसपी सिंह ने कहा कि हिस्ट्रीशीटरों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। बाहरी व्यक्तियों का लगातार सत्यापन किया जाए। किसी भी आपराधिक गतिविधि की संभावना को देखते निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और लंबित अपराधों की विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए। आपदा की किसी भी सूचना पर जन सहयोग के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कर्मियों और अधिकारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
वहां सीओ डॉ. उत्तम सिंह नेगी, निरीक्षक एलआईयू केएस देव, एसएचओ बागेश्वर तिलक राम वर्मा, एसओ बैजनाथ केएस रावत, कपकोट एसपी रायपा, कांडा राजेश यादव, कौसानी एसएस नयाल, झिरौली दीवान सिंह बिष्ट, टीएसआई भूपेश पांडे और आशुलिपिक पुष्पा चौहान आदि थे।