फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kapkot in Bageshwar and BJP rebellion

बागेश्वर और कपकोट में भाजपा में बगावत

Tue, 17 Jan 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 17 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kapkot in Bageshwar and BJP rebellion
बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
 बागेश्वर की सुरक्षित विधान सभा सीट  से सिटिंग विधायक चंदन राम दास और कपकोट सीट से बलवंत भौंर्याल को टिकट मिलने के बाद पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। भाजपा की जिला अध्यक्ष, महामंत्री और महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित जिला कार्यकारणी के तमाम पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने कपकोट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। महिला मोर्चा अध्यक्षा दीपा आर्या बागेश्वर सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। 
विज्ञापन



 बागेश्वर सीट से सिटिंग विधायक चंदन राम दास और कपकोट सीट से बलवंत भौंर्याल को टिकट देने के बाद पार्टी में उथल पुथल हो गई है। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट के नेतृत्व में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय के आवास पर पूरी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा लिखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया। उमा बिष्ट ने पत्र में साफ-साफ लिखा है कि उनके लिखित और मौखिक रूप से आग्रह करने के बाद भी उनकी नहीं सुनी गई।  बागेश्वर से चंदन राम दास और कपकोट से बलवंत भौंर्याल जीतने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं के न चाहते हुए भी दोनों को टिकट देकर सबकी अवहेलना की गई है। जिलाध्यक्ष ने चंदन राम दास और बलवंत भौंर्याल पर जिले के विकास के लिए कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं करने की बात भी कही है। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ इस्तीफा देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र धपोला, जीवन सिंह, महामंत्री मथुरा प्रसाद, राजेंद्र उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र गोस्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज कांडपाल, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत नगरकोटी, नगर महामंत्री नवीन रावल,  बागेश्वर नगर उपाध्यक्ष रचित साह, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल पपोला, निहारिका कपकोटी, नवीन खोलिया,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनीष पांडे शामिल हैं। भूपेश उपाध्याय ने इस्तीफा देने के बाद कपकोट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed