{"_id":"989b8d485d29af056f9a02799a8593d5","slug":"kapkot-divided-into-50-thousand-and-rs-one-lakh-compensation-kanda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में 50 हजार और कांडा में बंटा एक लाख रुपए मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में 50 हजार और कांडा में बंटा एक लाख रुपए मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट/कांडा (बागेश्वर)।
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
ओलावृष्टि और अत्यधिक बारिश से फसलों को हुई क्षति का किसानों को मुआवजा बांटा जाने लगा है। कपकोट में 50 हजार और कांडा तहसील में एक लाख रुपए बांटे गए।
विज्ञापन
कपकोट के तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया ने मंगलवार को उत्तरौड़ा और पालीडुंगरा गांव के 40 काश्तकारों को 42,800 रुपए का मुआवजा बांटा। तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया, राजस्व उप निरीक्षक एमएस भाकुनी, प्रदीप जोशी, कांति बल्लभ जोशी, अंजू पाठक, मंजू पाठक, रमेश पाठक, तुलसी देवी और दीपा देवी आदि थे। उधर, कांडा तहसील में उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने क्षेत्र के 50 काश्तकारों को एक लाख रुपए का मुआवजा बांटा। इस दौरान तहसीलदार मोहनराम आदि थे।
विज्ञापन