फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kanyaikot's children did the best dance

कन्यालीकोट के बच्चों ने किया सबसे अच्छा नृत्य

Tue, 21 Nov 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 21 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Kanyaikot's children did the best dance
लोक नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।  - फोटो : amar ujala

सीआरसी कन्यालीकोट में सपनों की उड़ान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों की निबंध, वाद विवाद, चित्रकला सहित लोक गीत, लोक नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। लोकनृत्य में कन्यालीकोट और लोकगीत में लामाबगढ़ पहले स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


प्राथमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिता में योगेश सिंह, दीक्षा, तनूजा, कविता पाठ में सरिता, दिव्या, रोशनी, चित्रकला प्रतियोगिता में योगेश, दीपक, रोशनी, फैंसी ड्रेस में प्रावि बैसानी, प्रावि कन्यालीकोट, प्रावि पौंसारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। क्विज में प्रावि कन्यालीकोट, प्रावि पौंसारी, प्रावि स्यालढुंगा, लोकगीत प्रतियोगिता में प्रावि लामाबगढ़, प्रावि नानकन्याली, प्रावि स्यालढुंगा, लोकनृत्य में प्रावि कन्यालीकोट, प्रावि स्यालढुंगा व लामाबगढ़ प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में हरीश, विनोद सिंह व पंकज पहले तीन स्थानों पर रहे। कविता पाठ में मनीष को प्रथम, मीना द्वितीय रहे। नुक्कड़ नाटक में राइंका कन्यालीकोट और राउमावि वैसानी विजेता रहे। वाद विवाद में राउमावि वैसानी ने बाजी मारी। सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी प्रधानाध्यापक हरीश आगरी की अध्यक्षता और सीआरसी समन्वयक कमल सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में गंगा सिंह दानू, गोवर्द्धन जोशी, सुशील कुमार, बालेंद्र सिंह, उमेश जोशी, दिनेश चंद्र, भजन सिंह, रमा पाठक, पूनम उप्रेती, इंद्रा रावत, कला गोस्वामी, कमला ठठोला, नीलम आगरी, मीनाक्षी वर्मा, अर्चना जोशी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed