{"_id":"6a0753a07af1a5ecd0082c43","slug":"kanda-sunargaon-rikhadi-road-in-bad-shape-due-to-the-asphalt-peeling-off-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124896-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कांडा-सुनारगांव-रिखाड़ी सड़क डामर उखड़ने से बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कांडा-सुनारगांव-रिखाड़ी सड़क डामर उखड़ने से बदहाल
Fri, 15 May 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 15 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा-सुनारगांव-बजीना मोटर मार्ग डामर उखड़ने से बदहाल हो गया है। सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकाें और यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
सड़क से रोजाना ग्रामीण तहसील और जिला मुख्यालय के लिए आवाजाही करते हैं। सड़क में कई जगहों पर डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। कुछ स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। डामरविहीन हो चुकी सड़क से उठने वाली धूल के कारण सड़क किनारे रहने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रिखाड़ी विजय कर्म्याल ने बताया कि लोनिवि को कई बार समस्या बताई गई, लेकिन सुधारीकरण का काम शुरू नहीं हो सका है। ईई एसके पांडेय ने बताया कि पांच किमी सड़क पर डामरीकरण के लिए 1.10 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने के बाद डामरीकरण कराया जाएगा। संवाद