फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kanda Sangharsh Samiti expressed displeasure over vacant posts in ITI

कांडा संघर्ष समिति ने आईटीआई में रिक्त पदों पर जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kanda Sangharsh Samiti expressed displeasure over vacant posts in ITI
आईटीआई में खाली पद भरने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाते कांडा संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। कांडा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रधानाचार्य कविंद्र सिंह कन्याल से मुलाकात की। इस दौरान समिति ने आईटीआई में खाली पदों को भरने की मांग की। बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण संस्थान में प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र संस्थान में पद न भरने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कन्याल ने बताया कि ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, आशुलिपिक के पद राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा परिषद (एनसीवीटी) के तहत चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त कटिंग, सिलाई कड़ाई और डाटा इंट्री के विभाग राज्य व्यावसायिक शिक्षा परिषद (एससीवीटी) के तहत चल रहे हैं। संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स की 20 सीटें हैं, इनमें से तीन पद खाली हैं। मेकेनिकल ट्रेड की एकमात्र सीट भी खाली है। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह धपोला, सुंदर सिंह गढ़िया, हीरा सिंह कर्म्याल, दरपान सिंह धपोला, प्रकाश नगरकोटी, वीरेंद्र नगरकोटी, शंकर जोशी, गुसाईं सिंह धपोला, आलम सिंह मेहरा, सोनी माजिला, वंशीधर कांडपाल, भगवान सिंह भंडारी, श्याम सिंह धपोला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed