फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kanda Road in Bageshwar

कांडा-रावतसेरा सड़क पर कई जगह डामरीकरण का नामोनिशान नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kanda Road in Bageshwar
कांडा-रावतसेरा सड़क पर भंडारीसेरा के पास उखड़ा डामर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा सड़क पर धपोलासेरा से भंडारीसेरा तक डामरीकरण का नामोनिशान तक नहीं दिख रहा है। सड़क पर बने गड्ढों और मलबे से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम का आगाज होने के बावजूद कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा सड़क को दुरुस्त न करने से आवाजाही जोखिम भरी हो गई हैं। सड़क पर धपोलासेरा से भंडारीसेरा तक डामर पूरी तरह उखड़ गया है। लोगों का कहना है कि डामर उखड़ने से सड़क रोखड़ में तब्दील हो गई है। कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। हल्की सी बारिश होने पर सड़क से आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। सड़क पर जलभराव हो जाता है। जिससे वाहनों के पलटने का खतरा रहता है। डामर उखड़ने से बदहाल सड़क पर वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर मलबा गिरा है। बारिश के दौरान सड़क पर कई जगहों पर मलबा गिरने से आवाजाही अधिक मुश्किल हो रही है। ग्राम पंचायत बाझीरौट भंडारीसेरा की ग्राम प्रधान अंजू, पूर्व प्रधान चंद्र राम, राजेंद्र सिंह भंडारी, नीमा भंडारी, हेमा भंडारी, मथुरा राम, मोहन राम, मोहन राम, सतीश जोशी आदि ने जल्द सड़क की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धपोलासेरा से भंडारीसेरा सड़क तक डामर उखड़ने से सड़क कच्ची सड़क में तब्दील हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन से आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। सड़क की जल्द मरम्मत होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान सिंह भंडारी निवासी भंडारीसेरा
सड़क पर डामर उखड़ने से आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण बारिश होते ही सड़क पर जलभराव हो जाता है। जिससे जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। विभाग को सड़क में डामरीकरण का कार्य करवाना चाहिए।

भाष्कर जोशी निवासी बाझीरौट
कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा सड़क पर कई साल पहले डामर हुआ था। इस वजह से डामर उखड़ गया है। सड़क पर बरसात का सीजन बीतने के बाद डामरीकरण किया जाएगा। फिलहाल बड़े गड्ढे भरे जाएंगे और मलबे को हटाया जाएगा।
भुवन जोशी सहायक अभियंता लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed