{"_id":"5dfd11ef8ebc3e88204380b3","slug":"kanda-mahotsav-starts-in-kanda-bageshwar-news-hld3663551111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडो रे ठंडो म्यर पहाड़े की हव्वा ठंडी पाणी रे ठंडो..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडो रे ठंडो म्यर पहाड़े की हव्वा ठंडी पाणी रे ठंडो..
विज्ञापन
कांडा महोत्सव बागेश्वर में प्रस्तुति देतीं कलाकार।
- फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। रामलीला मैदान कांडा पड़ाव में तीन दिवसीय कांडा महोत्सव शुरू हो गया है। शुभारंभ के मौके पर कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा गोलू मंदिर, कांडा पड़ाव होते हुए रामलीला मैदान पहुंच कर संपन्न हुई। सुबह करीब आठ बजे गोलू मंदिर कांडा से रामलीला मैदान तक सद्भावना दौड़ हुई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।
उन्होंने मेले के आयोजन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मेले और महोत्सव आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने कहा कि इस तरह के महोत्सवों के आयोजन से क्षेत्रीय कलाकारों को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के विकास में हर संभव सहयोग देंगे।
महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना समेत अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
जीजीआईसी कांडा, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कांडा, विवेकानंद विद्या मंदिर कांडा, शिशु मंदिर कांडा, जीआईसी स्यांकोट, जूनियर हाईस्कूल गणेशपुर के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे। स्कूली बच्चों ने मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी..., जमुना छोरी डीडीहाटे की, आंखों में लगा लै काजला नजरै लागि री, ठंडो रे ठंडो म्यर पहाड़े की हवा ठंडी पाणी रे ठंडो..गानों की प्रस्तुति देकर मेले में रंग जमा दिया।
विज्ञापन
-
ये लोग रहे मौजूद
मेले के उद्घाटन अवसर पर महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रकाश नगरकोटी, अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना चंदोला, जिला पंचायत सदस्य पूजा आर्या, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, शेर सिंह धपोला, प्रताप सिंह गढ़िया, गुंसाई सिंह धोपाल, नैन सिंह धपोला, त्रिभुवन डोबियाल, कमलेश उपाध्याय, जीवन चंद्र पंत, वीरेंद्र नगरकोटी, सुंदर सिंह गढ़िया, जीतेंद्र वर्मा, आलम सिंह मेहरा, दीपक कांडपाल, भगवान भंडारी, जगदीश वर्मा आदि थे।
-
स्टालों में खरीदारी को लगी भीड़
बागेश्वर। महोत्सव में पहली बार स्टाल लगे। स्टालों में मडुवे के बिस्किट, दन, शाल, विभिन्न प्रचार के अचार, नमकीन समेत विभिन्न खाद्य वस्तुएं और अन्य सामग्री सजी हुई थी। महिलाओं और अन्य स्थानीय लोगों ने स्टालों से जमकर खरीदारी की।
-
विभिन्न झांकियों ने लोगों का मन मोहा
बागेश्वर। महोत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई नंदा राजजात यात्रा, दुर्गा, काली, सरस्वती, कुमाऊंनी जागर आदि पर बनाई गई सुंदर झांकियों ने लोगों को मन मोह लिया। झाकियों के आगे छोलिया नृतक दल चल रहा था।

बागेश्वर के कांडा महोत्सव का शुभारंभ करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव एवं अन्य।- फोटो : BAGESHWAR