फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kanda Mahotsav

Bageshwar News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ कांडा महोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Kanda Mahotsav
कांडा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। तीन दिनी कांडा महोत्सव का रविवार को रंगारंग समापन हो गया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रस्साकशी और झोड़ा चांचरी रहे। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल रहे। उन्होंने महोत्सव को उभरते और क्षेेत्रीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के बेहतरीन मंच बताया।
विज्ञापन

समापन दिवस पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में लोक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आगे बढ़ाने और सहेजने में मददगार होंगे। तीन दिनी महोत्सव में क्षेत्र के 16 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महोत्सव का संचालन वीरेंद्र नगरकोटी ने किया। अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल ने सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। वहां पर सचिव दरपान सिंह धपोला, व्यवस्थापक आनंद सिंह धपोला, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह नगरकोटी, कोषाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा, संरक्षक गोविंद सिंह भंडारी, जिपं सदस्य पूजा आर्या, गोपा धपोला, किशोरी वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed