{"_id":"5749ea524f1c1b544b690fd2","slug":"kailash-bora-city-congress-committee-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश बोरा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश बोरा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sun, 29 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देने के साथ बैठक में कुलाऊं-ग्वालदम मोटर मार्ग स्वर्गीय विधायक पूरन चंद्र आर्य के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। कैलाश बोरा को नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत डसीला की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बूथों का गठन करने के साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया। बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के लिए नरेंद्र कुमार आर्य, नगर कांग्रेस कमेटी के लिए कैलाश बोरा, पंचायत प्रकोष्ठ के लिए गोपाल सिंह नेगी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, हीरा सिंह बोरा, सुंदर बोरा, भुवन पाठक्र गिरीश कोरंगा्र नरेंद्र परिहार, शंकर राम, जुनैद सिद्दकी, रंजीत रावत, अंबा राम आर्य, जितेंद्र मेहता, हरीश भट्ट, अर्जुन राणा, इंद्र सिंह रावत,मनोज कुमार आदि ने विचार रखे। संचालन संतोष तिवारी ने किया।
विज्ञापन