फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   kafalkhet and jaulkande jungle catches fire

कफलखेत, जौलकांडे के जंगलों में धधकी आग

Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
kafalkhet and jaulkande jungle catches fire
बागेश्वर शहर के कफलखेत गांव के पीछे के जंगलों में लगी आग। - फोटो : amar ujala
कफलखेत और जौलकांडे के जंगलों में बुधवार को आग धधक गई। वन कर्मियों की घंटों की मशक्कत के बाद भी देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दिन भर जंगल से धुएं के गुबार उठते नजर आए।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के पास कफलखेत गांव के ठीक पीछे स्थित चीड़ के जंगल में किसी ने बुधवार को आग लगा दी। सूखे पिरूल ने तेजी से आग पकड़ ली और देखते ही देखते जंगल से लपटों के साथ धुएं के गुबार उठने लगे। सूचना मिलते ही वन विभाग से आग बुझाने के लिए कर्मचारियों की एक टीम भेजी गई।
विज्ञापन


लपटों पर काबू पाने के लिए वन कर्मियों ने काफी मशक्कत की, लेकिन घंटों के प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इससे बहुमूल्य वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि सूखी पिरूल होने के कारण आग बुझाने में कठिनाई हुई। वन विभाग के अधिकारियों ने वनों में आग लगाते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed