{"_id":"6373df93c1baa9685920ec8b","slug":"jila-panchayat-member-s-protest-in-bageshwar-bageshwar-news-hld482132640","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन पर डटे रहे जिला पंचायत के विपक्षी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन पर डटे रहे जिला पंचायत के विपक्षी सदस्य
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला पंचायत कार्यालय परिसर में धरना देते विपक्षी जिपं सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला पंचायत के असंतुष्ट सदस्यों का आंदोलन जारी है। विपक्षी सदस्य नियोजन समिति की बैठक में पुलिस की ओर से की गई अभद्रता मामले में कार्रवाई नहीं होने और बजट वितरण में उनके क्षेत्रों की उपेक्षा होने से नाराज हैं। सदस्यों ने जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेेतावनी दी है।
जिपं की नियोजन समिति की बैठक में बजट अनुमोदन तो हुआ लेकिन उससे विपक्षी सदस्य संतुष्ट नहीं थे। जिसे लेकर विपक्षी सदस्य और एएमए के बीच वार्ता हो रही थी। विपक्षी सदस्यों का आरोप है कि इसी समय जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से अधिकारी को बंधक बनाने की बात कहते हुए वहां पुलिस बुलाई गई थी। कोतवाल और अन्य पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की है। हालांकि जिला पंचायत की ओर से अभद्रता करने की बात को खारिज किया जा चुका है।
विपक्षी सदस्यों ने मामले में जांच के लिए डीएम और एसपी को पत्र भी लिखा था। हालांकि सदस्यों का कहना है कि उनके पत्र का संज्ञान नहीं लिया गया जिसके कारण वह आंदोलन को बाध्य हुए हैं। वहीं विपक्षी सदस्यों ने बजट वितरण में अनियमितता का मामला भी उठाया है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेश खेतवाल, वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, इंद्रा परिहार, पूजा आर्या, रेखा देवी, रूपा कोरंगा आदि मौजूद रहीं।