{"_id":"5863eb9e4f1c1b7675eec77d","slug":"jeeps-collision-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपों में भिड़ंत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपों में भिड़ंत, दो जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त जीप
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिंडारी मार्ग में गोलना के पास दो जीपें आपस में भिड़ गईं। इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए। एक को सीएचसी कपकोट जबकि दूसरे को जिला अस्पताल भेजा गया है।
बुधवार दोपहर पिंडारी मार्ग में हल्द्वानी से आ रही स्कॉर्पियो संख्या यूके 04टीए-8628 और विपरीत दिशा से आ रही मैक्स जीप संख्या यूके 02-1383 भिड़ गई। इस घटना में मैक्स में बैठे रिखाड़ी निवासी महिपाल सिंह को काफी चोटें आईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। स्कॉर्पियो में बैठी लाहुुर निवासी कमला देवी घायल हो गई।
विज्ञापन
उन्हें सीएचसी कपकोट ले जाया गया है। घटना में दोनों वाहनों को काफी क्षति हुई है। दुर्घटना से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे दूर दराज के क्षेत्रों को जाने वालों को काफी दिक्कतें झेेलनी पड़ी। बाद में आपसी बातचीत के बाद दोनों चालकों ने वाहनों को किनारे लगा दिया। इसी के बाद सड़क पर यातायात सुचारु हो सका। जीपों के आपस में भिड़ने के कारणों की सही सही जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन