{"_id":"593ad5314f1c1b8d6b9c7dd7","slug":"jcb-siege-without-digging-without-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति खुदाई करने पर जेसीबी सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति खुदाई करने पर जेसीबी सीज
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यवाहक डीएम सविन बंसल ने बिना अनुमति के सड़क में खुदाई कर रही जेसीबी को सीज कर दिया। कार्यवाहक डीएम शुक्रवार को कौसानी से बागेश्वर की ओर आ रहे थे। इस दौरान कौसानी-गरुड़ मोटर मार्ग पर एक स्थान पर जेसीबी से खुदाई की जा रही थी।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि ठेकेदार द्वारा इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए जेसीबी को सीज कर दिया। उन्होंने ठेकेदार को भविष्य में बिना अनुमति के सड़क की खुदाई करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन