{"_id":"5a7b365f4f1c1b8d268b8d76","slug":"jcb-engaged-in-the-construction-of-khatigaon-nagroli-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातीगांव-नरगोली सड़क के निर्माण में लगी जेसीबी रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातीगांव-नरगोली सड़क के निर्माण में लगी जेसीबी रोकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
बगराटी में सड़क निर्माण में लगी जेसीबी को रोकते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल आदर्श गांव भंडारीगांव को सड़क से नहीं जोडने से ग्रामीणों में रोष है। गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को खातीगांव-नरगोली सड़क के निर्माण पर लगी जेसीबी मशीन के आगे खड़े होकर उसके पहिए जाम कर दिए। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने गांव को शीघ्र सड़क से नहीं जोड़ने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बुधवार को अटल आदर्श गांव भंडारीगांव और आसपास के गांवों के ग्रामीण नारेबाजी करते हुए बगराटी पहुंचे। यहां उन्होंने खातीगांव-नरगोली-बेड़ीनाग सड़क के कटान पर लगी जेसीबी मशीन के पहिए जाम कर दिए।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि अटल आदर्श गांव भंडारीगांव को सड़क से जोड़ने के लिए 2011 में दो बार और 2012 में एक बार सर्वेक्षण हुआ जबकि निर्माण की बात आई तो पीएमजीएवाई ने भंडारीगांव के लिए सड़क बनाने के बजाए खातीगांव-नरगोली-बेड़ीनाग सड़क का कटान शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क से गांव का कोई भी हिस्सा आच्छादित नहीं हो रहा है। बगराटी के ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव ने दो-दो स्वतंत्रता सेनानी दिए, लेकिन गांव के लिए आज तक सड़क नहीं बनाई गई है। गांवों में फल, दूध और सब्जियां खूब होती हैं, लेकिन सड़क नहीं होने के कारण वह बाजार तक नहीं पहुंच पाते हैं।
ग्रामीणों ने कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल से गांव को शीघ्र जोड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। वहां बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, पूर्व प्रधान क्रांति बोरा, श्याम सिंह बोरा, सोहन भंडारी, नीरज रौतेला, दरबान सिंह, दान सिंह रौतेला, नारायण सिंह, प्रकाश बोरा कृष्णा रौतेला, गंगा रौतेला, बसंती देवी, हरिप्रिया रौतेला आदि थे।