{"_id":"5e776a7b8ebc3e75e0096d84","slug":"janta-carfeu-in-bageshwar-bageshwar-news-hld378094711","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह मंदिर की घंटी और अजान ने तोड़ा सन्नाटा, फिर छा गई सुनसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह मंदिर की घंटी और अजान ने तोड़ा सन्नाटा, फिर छा गई सुनसानी
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जनता कर्फ्यू से छाई सुनसानी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रविवार तड़के पांच बजे बागनाथ मंदिर की घंटियों और मस्जिद की अजान ने सन्नाटा तोड़ा और उसके बाद निपट सुनसानी छा गई, जोकि रात तक कायम रही। कोरोना वायरस से महामारी का डर कहें या लोगों की जागरूकता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील पर सभी लोग एकजुटता के साथ जनता कर्फ्यू के पक्ष में लामबंद हो गए। लोग इसे स्वत: स्फूर्त जनता कर्फ्यू बता रहे थे।
कोरोना पर पीएम मोदी की अपील के साथ हर वर्ग, हर समाज खड़ा दिखा, इसमें कोई दो राय नहीं है। सुबह से ही सड़कें वीरान रहीं। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। लोग घरों में रहकर घर के कामकाज निपटाते दिखे। इससे लगा कि पीएम के देश के नाम संबोधन के बाद लोगों ने जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन देने का मन बना लिया था। जनता कर्फ्यू के समर्थन में लोग पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट भेजने लगे थे। इन पोस्टों में लोग जनता कर्फ्यू के साथ खड़े होने और दूसरों से इसके समर्थन की अपील कर रहे थे। इसका असर रविवार को देखने को मिला। एक प्रतिशत लोग भी सड़कों पर नहीं दिखे। सड़कों पर निपट सन्नाटा था।
जनता कर्फ्यू की सफलता कई मायने में अहम है। लोगों ने दिखाया कि संकट के समय कैसे एकजुट हुआ जाता है। जनता कर्फ्यू को राष्ट्रीय एकता को एक सूत्र में पिरोने की कड़ी के रूप में भी देखा जा सकता है। पीएम की एक अपील और लोग उस अपील के साथ खड़े हो गए। संकट की घड़ी में इस तरह की एकजुटता का संदेश सचमुच कई मायनों में अहम है।
विज्ञापन
कुमाऊंनी में की गई डीएम की अपील खासी चर्चा में रही
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने शनिवार को जनता कर्फ्यू को लेकर कुमाऊंनी भाषा में लोगों से बचाव की अपील की। यह अपील भी खासी चर्चा में रही। बाहरी क्षेत्रों के कई लोग कुमाऊंनी भाषा वाली डीएम की अपील की वीडियो क्लिप मंगाते रहे। इसमें अपील करते हुए डीएम कह रही हैं- जिलक भाई, बैणियो नमस्कार, मी बागेश्वरक जिलाधिकारी रंजना राजगुरु बोलाणी। मी तुमन थैं एक अपील करण चां। जस्सैकि तुमन थैं पत्त छु, पुर विश्व में कोरोना फैल रौ। येल कई देशनमें भारी नुकसान करि राखौ। यो कोरोना वायरस एक जाग बटि दुसार जाग आसानी लै पुजि जां। येक वील हमर प्रधानमंत्री ज्यूले समस्त देशवासीन थैं अपील करि राखी कि एक दिनैकि तक तै, घर में रया। घर बटि भेर नै निकलिया। म्यार ले तुमन थैं अपील छु कि अपणै घर में रया। जब तुम यौस करला, तब हम देश बटि कोरोना वायरस कैं खत्म करण में सफल हुंल। इससे एक दिन पहले ही इसी संबंध में गढ़वाली भाषा में जारी रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल की अपील का वीडियो भी सोशल मीडिया में छाया रहा।