{"_id":"570e9fc54f1c1b7b644a6bcb","slug":"jai-kotbhramri","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी को समर्पित किया 51 लाख का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी को समर्पित किया 51 लाख का भवन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
जय कोटभ्रामरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी मंदिर में बुधवार को हुए भंडारे में पांच हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद गृहण किया। जिसमें पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, कुमाऊं कमिश्नर अवनेंद्र नयाल, डीएम बीएस मनराल सहित जिलेभर के अधिकारियों ने भी प्रसाद गृहण किया। इस दौरान टम्टा परिवार ने आधा किलो सोने का मुकुट और छत्र विशाल चढ़ाया। सीएम कोश्यारी ने मंदिर में पूजा, अर्चना की।
विज्ञापन
गरुड़ ब्लॉक के मूल अकुणाई गांव हाल टीट बाजार के टम्टा परिवार ने अपनी पूज्य माता कांति देवी की स्मृति में कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में 51 लाख रुपये का बहुमंजिला भवन बनवाया है। जिसे कांति स्थल नाम से मंदिर को समर्पित किया गया है। टम्टा परिवार ने मंदिर परिसर को भव्य रूप देने पर पूर्व सीएम कोश्यारी का आभार जताया।
विज्ञापन
वहां विधायक चंदन दास, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, सांसद अजय टम्टा, मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, एसडीएम रवींद्र बिष्ट आदि थे। मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत भंडारी ने बताया कि भंडारा कोटभ्रामरी में सबसे बड़ा भंडारा था। भंडारा शाम तक चला।
विज्ञापन