फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   It will take till March 20 to pay the bills of various schemes in the treasury

Bageshwar News: कोषागार में विभिन्न योजनाओं के बिल भुगतान के लिए 20 मार्च तक ही लगेंगे

Thu, 16 Mar 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 16 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
It will take till March 20 to pay the bills of various schemes in the treasury
बागेश्वर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद
बागेश्वर। निर्माण एजेंसियों के आहरण-वितरण अधिकारी कोषागार में भुगतान के लिए 20 मार्च तक ही बिल लगा पाएंगे। डीएम अनुराधा पाल ने कहा है कि इसके बाद बिल कोषागार में नहीं लगाए जाएंगे। निर्धारित समय तक बिल न लगने पर इसके लिए संबंधित आहरण-वितरण अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जिला योजना में 95.44 प्रतिशत खर्च हो चुका है, उन्होंने शेष कार्यों को पूर्ण कर बिल कोषागार में लगाने के निर्देश दिए। कहा कि जो धनराशि व्यय नहीं हो पा रही है, उसे तीन दिन में समर्पित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में लाभार्थियों के खाते में धनराशि जानी है, उसे तुरंत डीबीटी किया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ संजय सिंह ने बताया कि जिला योजना में 4375 लाख के सापेक्ष विभागों ने 4156.62 लाख की धनराशि आहरित कर ली है। 4088 लाख की धनराशि व्यय की जा चुकी है। राज्य योजना में 16,179.63 लाख के सापेक्ष 14,510.93 लाख आहरित किया गया है। 12,597.84 लाख की धनराशि व्यय कर ली गई है। केंद्र पोषित योजना में 23,255.70 लाख के सापेक्ष 21,645.39 लाख आहरित किया गया है। 21103.26 लाख व्यय किया गया है। वाह्य सहायतित योजना में 936.62 लाख के सापेक्ष 935.96 आहरित, 810.30 लाख खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed