{"_id":"5781ee274f1c1b291e7faac5","slug":"it-was-not-the-widow-of-freedom-fighter","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की विधवा नंदी देवी नहीं रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की विधवा नंदी देवी नहीं रही
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर के तल्ली बाजार निवासी दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गिरधारी लाल साह की विधवा नंदी देवी का निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थी। सरयू, गोमती के संगम पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके पुत्रगण भगवान लाल साह, शंकर लाल साह ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
संगम पर पहुंचकर एसडीएम फींचा राम चौहान, पुलिस की ओर से एसआई मोहन चंद्र पड़लिया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के जिला सचिव बसंत लाल वर्मा, कोषाध्यक्ष गोविंद मर्तोलिया ने मृतका के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। एसडीएम ने मृतका के आश्रितों को अंत्येष्टि के लिए शासन से स्वीकृत देय पांच हजार रुपये भेंट किए।
विज्ञापन
उनके निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायकों में चंदन राम दास बागेश्वर, ललित फर्स्वाण कपकोट, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा, पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुबोध साह, संजय साह जगाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रकाश लाल साह, गौरव दास आदि ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन