फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Isolation in bageshwar

ओमान से आया युवक होम क्वारंटीन में रखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Isolation in bageshwar
बागेश्वर। ओमान से लौटे गागरीगोल (गरुड़) के युवक को जिला अस्पताल में जांच के बाद प्रशासन ने 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रखने के निर्देश दिए हैं। उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

उक्त युवक 20 मार्च को ओमान से दिल्ली लौटा था। 21 मार्च को वह घर लौटा था। रविवार को गागरीगोल के एक 34 वर्षीय युवक ने बागेश्वर के एक पैथोलॉजी समेत जिला अस्पताल में भी जरूरी जांच कराई। जिला अस्पताल की डॉ. गुंजन ने बताया कि उक्त युवक को खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम की शिकायत नहीं थी। इसलिए उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डीएम रंजना राजगुरु का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। युवक की जिला अस्पताल में जांच की गई थी। उक्त युवक में किसी प्रकार के लक्षण नहीं पाए गए थे। सरकार से मिली एडवाइजरी के अनुसार उसे 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उसकी लगातार निगरानी की जा रही है। डीएम ने कहा कि कोरोना को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। विदेश से आने वाले स्थानीय लोगों का पूरा डाटा रखा जा रहा है। इसके लिए जिले में चिन्हीकरण कमेटी बनाई गई है। बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभी गेस्टहाउसों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर के रूप में प्रयोग में लाने के लिए अधिग्रहित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed