{"_id":"692dddbaaf3cf41794016d38","slug":"iranian-kiwis-sour-business-for-bageshwar-traders-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-120366-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ईरानी कीवी ने बागेश्वर के कारोबारियों का व्यापार किया खट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ईरानी कीवी ने बागेश्वर के कारोबारियों का व्यापार किया खट्टा
Mon, 01 Dec 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के एक दुकान में बिक्री केलिए रखे गए कीवी। संवाद
बागेश्वर। ईरानी कीवी के आवक से बाहरी मंडियों में जिले की कीवी के मांग में कमी आई है। इसके असर से स्थानीय बाजार में कीमतों पर भी प्रभाव पड़ा है। पिछले साल की तुलना में इस साल कीवी 50 से 75 रुपये कम दाम में मिल रही है। कीवी सस्ती होने से उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है लेकिन उत्पादकों के कारोबार पर असर पड़ रहा है।
जिले के शामा, लीती, कौसानी, कांडा, बघर आदि क्षेत्रों में कीवी का उत्पादन किया जाता है। पिछले साल तक जिले की कीवी की मेरठ, दिल्ली, लखनऊ, बरेली आदि मंडियों में काफी मांग थी। स्थानीय बाजार में कीवी महंगे दाम पर मिलती थी। इस साल बाहरी मंडियों में ईरान की कीवी की मांग बढ़ने से जिले की सप्लाई पर असर पड़ा। स्थानीय बाजार में भी कीवी सस्ते दामाें पर मिल रही है।
पिछले साल 275 रुपये किलो बिका कीवी
फल विक्रेता हरीश सिंह ने बताया कि पिछले साल 250 से 275 रुपये प्रति किग्रा कीवी बेची थी। इस साल 200 से 210 के बीच बिक रही है। कीवी उत्पादक भवान सिंह कोरंगा का कहना है कि दाम कम होने से अधिक नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में अच्छे दाम मिल रहे थे। बाहरी मंडियों से मांग नहीं मिलने के बाद कीमतों में गिरावट आई थी। इस दौरान कुछ उत्पादकों को हल्का नुकसान उठाना पड़ा था। अब कीवी समाप्त होने को है तो फिर से दाम बढ़ने की उम्मीद है।