फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Invitation For Voting in Bageshwar

Bageshwar News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया मतदाताओं को न्यूत

Thu, 24 Aug 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Invitation For Voting in Bageshwar
बागेश्वर के जिला कार्यालय में न्यूत का विमोचन करते जिला निर्वाचन अ​धिकारी अनुराधा पाल और स्वीप
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने आगामी पांच सितंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में वोट डालने के लिए सभी मतदाताओं को न्यूत (निमंत्रण) दिया। उन्होंने स्वीप द्वारा बनाए निमंत्रण पत्र का विमोचन किया और सभी मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पाल ने सभी 188 बूथों के मतदाताओं को आमंत्रण देने के लिए निमंत्रण पत्र जारी किया। निमंत्रण पत्र का डिजायन स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी कैलाश प्रकाश चंदोला और कला समन्वयक राजेश्वरी कार्की ने तैयार किया है। निमंत्रण पत्र के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से चुनाव को उत्सव की तरह मनाने, अपने बूथ पर जाकर निडर होकर नैतिक मतदान करने और किसी प्रकार की जानकारी हासिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करने की अपील की है। विमोचन के मौके पर सीडीओ/नोडल अधिकारी स्वीप आरसी तिवारी, सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन





कांग्रेस उप चुनाव अवश्य जीतेगी : पाल

बागेश्वर। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल नैनीताल के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल ने कहा कि कांग्रेस बागेश्वर उप चुनाव अवश्य जीतेगी।

जिला मुख्यालय पर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव कुव्यवस्था, महंगाई के मुद्दे पर लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कुशासन एक बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पर जोर दे रही है। जीतने के बाद कांग्रेस इन मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी। वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला भी मौजूद थे।डॉ. महेंद्र पाल से जब बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी शामिल है। उसी फार्मूले के तहत बसंत कुमार को टिकट दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का कोई व्यक्ति भाजपा में शामिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed