{"_id":"572e38be4f1c1b71275cde30","slug":"internet-service-disruption-affecting-the-functioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सेवा ठप, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट सेवा ठप, कामकाज प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Sun, 08 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र की इंटरनेट सेवा तीन दिन से गड़बड़ाई है। नेट के ठप होने से डाकघर, बैंक आदि सरकारी विभागों का कामकाज बुरी तरह चरमरा गया है। गुस्साए लोगों ने बीएसएनएल के इंजीनियर्स से इंटरनेट सेवा शीघ्र दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने इस सेवा न सुधरने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
स्थानीय डाकघर को सीबीएस (इंटरनेट) से जोड़ा गया है। तीन दिन से इंटरनेट सेवा के काम नहीं करने से लेनदेन समेत आरडी, बचत खाता, एनएससी, मनीऑर्डर, रजिस्ट्री समेत अन्य सभी काम प्रभावित हो गए हैं। इन कामों को लेकर लोग दूर-दूर से डाकघर में पहुंच रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस ही है।
विज्ञापन
पोस्टमास्टर नंदाबल्लभ पंत ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों के माध्यम से बीएसएनएल को समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। लोगों ने बताया कि नेट के काम न करने के कारण एसबीआई समेत अन्य विभागों के कामकाज भी प्रभावित चल रहे हैं। उन्होंने इंटरनेट सेवा शीघ्र दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है। इनमें अशोक कुमार जोशी, भाजपा नेता सुंदर गढ़िया, कांग्रेेस ब्लॉक अध्यक्ष दीप कांडपाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीप वर्मा, वीरेंद्र नगरकोटी, महेश पंत, हीरा कर्म्याल आदि हैं।
विज्ञापन