फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   inspection of old age home

Bageshwar News: स्टाफ की कमी पर जताई नाराजगी

Thu, 21 Sep 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
inspection of old age home
बागेश्वर के आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में बच्चों के साथ मौजूद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष
बागेश्वर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह और बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय परिसर में रहने वाले बुजुर्गों और विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की समस्याएं सुनीं। वहां स्टाफ की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कमरे, किचन, शौचालय का निरीक्षण कर सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष साह ने इस विद्यालय में पढ़ रहीं 19 छात्राओं की समस्याएं सुनीं। शिक्षिका की तरह बच्चों के बीच बैठकर उनसे कई सवाल भी पूछे। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों से स्टाफ की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों की देखरेख और व्यवस्था के लिए पर्याप्त स्टाफ होना चाहिए। इतने कम कर्मचारियों में व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कहा कि स्टाफ की नियुक्ति के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधीक्षक को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों का हालचाल जानकर उन्हें फल भी बांटे। इस दौरान तहसीलदार दीपिका आर्या, अधीक्षक हेम तिवारी, रेनू नगरकोटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed