फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inspection by administration

बाल मजूदरी रोकने को प्रशासन ने किया बाजार का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Inspection by administration
बागेश्वर में दुकानों में चेकिंग करतीं नायब तहसीलदार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बाल मजदूरी पर रोक लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने नगर में व्यापक अभियान चलाया। प्रशासन की टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया और व्यापारियों को 14 साल से कम उम्र के बच्चों को नौकरी पर न रखने की सलाह दी और बाल मजदूरी करवाते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार दीपिका आर्या के नेतृत्व में तहसील और श्रम विभाग के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय के बाजार में निरीक्षण किया। व्यापारियों से उनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली गई। होटल और रेस्टोरेंट में नौकरी कर रहे लोगों के बारे में भी जाना। नायब तहसीलदार ने बताया कि सभी व्यापारियों को बाल श्रम पर बने कानून और उसके तहत दी जाने वाली सजा के प्रावधान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्हें बाल मजदूरी नहीं करवाने के लिए भी कहा गया। बताया कि किसी भी व्यापारी के यहां बाल श्रमिक नहीं पाया गया। आगे भी अभियान जारी रहेगा। अगर किसी भी व्यापारी के यहां बाल श्रमिक काम करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुरेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed