फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Indra earning millions from potato cultivation

आलू की खेती से इंद्र कर रहे लाखों की कमाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Indra earning millions from potato cultivation
ागेश्वर। गरुड़ विकासखंड के ह्वीलकुलवान निवासी इंद्र सिंह बिष्ट पिछले 15 वर्ष से आलू की परंपरागत खेती को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वह 50 नाली के खेतों में आलू की खेती करते हैं। आलू उत्पादन के सिरमौर बने बिष्ट हर साल आलू से ही 4.50 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं। वह क्षेत्र के अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
विज्ञापन

ह्वीलकुलवान ग्राम पंचायत में आलू की खेती परंपरागत रूप से की जाती है। 15 वर्षों से आलू की खेती कर रहे इंद्र ने इस समय 15 नाली में कुफरी ज्योति प्रजाति के आलू बोए हैं। 35 नाली के खेतों में पहाड़ी आलू का रोपण किया है। बिष्ट बताते हैं कि एक नाली में औसतन छह क्विंटल आलू पैदा हो जाता है। इस तरह उनके खेतों में करीब 300 क्विंटल आलू पैदा होता है। बताते हैं कि प्रति क्विंटल डेढ़ से दो हजार रुपये दाम मिल जाते हैं। आलू गरुड़ के साथ ही हल्द्वानी मंडी में बेचा जाता है। वह पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जी का भी उत्पादन करते हैं। इसके अलावा अदरक और हल्दी की खेती भी करते हैं।
विज्ञापन

ह्वीलकुलवान में और लोग भी करते हैं सब्जी का उत्पादन
बागेश्वर। ह्वीलकुलवान के साथ ही ग्राम पंचायत के तोक दियागैर, जुग्यानी और कुलवान में भी लोग आलू का उत्पादन करते हैं। ह्वीलकुलवान के प्रगतिशील किसान भुवन सिंह बिष्ट ने 35 नाली भूमि में आलू बोया है। बेमौसमी सब्जी के उत्पादन के लिए उद्यान विभाग के सहयोग से 50 वर्ग मीटर में पॉलीहाउस का निर्माण कराया है। ग्राम पंचायत के दियागैर में भी तमाम किसानों ने 40 नाली भूमि में आलू बोया है। आलू से इनकी अच्छी आजीविका चल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग समय-समय पर किसानों को कीटनाशक, बीज, खाद प्रदान करता है। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह के सफल संचालन में किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाता है। इसके बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं। युवाओं को भी औद्यानिक गतिविधियों से लाभ लेना चाहिए। - विक्रम सिंह प्रभारी उद्यान सचल दल पिंगलो/वज्यूला (गरुड़)
03 बीजीएस 01 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed