{"_id":"5820cbfd4f1c1bf67eb3852c","slug":"increase-night-to-prevent-theft-incidents-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि बढ़ाएं : एसपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि बढ़ाएं : एसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई। एसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम बैठक में एसपी ने लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश थाना और चौकी प्रभारियों को दिए।
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही पिकेट व्यवस्था करने को कहा। विधान सभा चुनावों को देेखते हुए वाहनों की चेकिंग करने, अवैध शराब की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के साथ ही बूथ सत्यापन और अवांछनीय तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एटीएम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों के शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक रायमन सिंह, थानाध्यक्ष टीआर वर्मा, एलआईयू इंस्पेक्टर केएस देव के अलावा गरुड़, कौसानी, कांडा, रीमा, कमेड़ीीवी, कपकोट सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन