फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In the Cave of Oblivion Jogabadi

गुमनामी में जोगाबाड़ी की गुफा

Fri, 29 May 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर Updated Fri, 29 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
In the Cave of Oblivion Jogabadi

कांडा के पास जोगाबाड़ी की खूबसूरत प्राकृतिक गुफा पर्यटन से नहीं जुड़ सकी। गुफा में बहता सुंदर झरना, छोटी सी झील आदि मनमोहक आकृतियां प्रकृति की अनूठी धरोहरें हैं। यह आकृतियां लोगों को आकर्षित करती हैं। इस गुफा के संरक्षण की दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


कांडा के जोगाबाड़ी गांव में यह गुफा बाजार से करीब तीन किमी नीचे है। गुफा का प्रवेश द्वार अत्यधिक संकरा है। जिस कारण स्वस्थ लोग ही पेट के बल घिसटकर अंदर जा सकते हैं। वहां पहुंचने पर एक मायावी दुनिया से सामना होता है। गुफा के अंदरूनी छोर से एक झरना बहता है। जिससे गुफा हमेशा ही झील की तरह लबालब भरी रहती है।
विज्ञापन


गर्मियों में भी यहां दो फीट तक पानी रहता है। झरने का यह पानी स्थानीय नाले से होता हुआ भद्रकाली नदी में मिल जाता है। इस गुफा में सबसे हैरत में डालने वाली चीजें रंगीन चट्टानों पर बनी विशेष आकृतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुफा की दीवारों से लेकर छत तक ऐसी दर्जनों आकृतियां हैं, जो ब्रह्मकमल, शेषनाग, शिव, ब्रह्मा, विष्णु आदि देवी-देवताओं और प्राकृतिक वस्तुओं जैसी नजर आती हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि सदियों से बहते झरने के पानी से चट्टान की परतें घिस जाने के कारण ऐसी आकृतियां बनी हैं। संभवत: आदमी ऐसी कल्पना भी नहीं कर सकता। गुफा की लंबाई करीब दस मीटर, चौड़ाई छह मीटर, ऊंचाई करीब सात फीट है।

पांच साल पहले इस गुफा को खोजने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन माजिला ने बताया के इस स्थल के विकास के लिए लगातार मांग की जा रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी है।


जिला पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी ने बताया कि जोगाबाड़ी गुफा तक संपर्क मार्ग, आवासीय इकाई, स्थल सौंदर्यीकरण आदि के लिए 45 लाख का प्रस्ताव पर्यटन मुख्यालय को भेजा गया है। जिसे मंजूरी नहीं मिली है। इस गुफा को रावतसेरा मोटर मार्ग से भी जोड़ने की योजना है। इसके बाद अन्य संभावित विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed