{"_id":"5de942d98ebc3e54a926c9cf","slug":"improve-the-economy-of-the-unemployed-by-giving-them-self-employment-bageshwar-news-hld366764892","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों को स्वरोजगार देकर उनकी आर्थिकी बेहतर बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों को स्वरोजगार देकर उनकी आर्थिकी बेहतर बनाए
विज्ञापन
बागेश्वर में जिला उद्योग मित्र की बैठक में उद्यमियों की समस्याएं जानतीं डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कलक्ट्रेट परिसर में हुई जिला उद्योग मित्र की बैठक में डीएम रंजना राजगुरु ने उद्यमियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक बीसी चौधरी को जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार दिलाने और उनकी आर्थिकी को बेहतर करने निर्देश दिए।
बैठक में उद्यमी हीरा सिंह भाकुनी ने बताया कि उन्होंने मुंबई से आकर छटियां, डंगोली में लीसे से बायोप्रोडेक्ट बनाने की इकाई स्थापित की है। इसमें स्थानीय 20 लोगों को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से 30 लोगों को रोजगार दिया है। इकाई स्थानीय बिरोजा इकाइयों से वार्निश खरीदती है। वन विभाग की नीलामी पर लीसा भी लेती है लेकिन इसके लिए उन्हें हल्द्वानी, टनकपुर तक जाना पड़ता है। उन्होंने वन निगम के नजदीकी डिपो से यह सामग्री दिलाने की मांग की। कत्यूर फाउंडेशन के सचिव दिगंबर सिंह परिहार ने बताया कि उनकी संस्था जिले में विज्ञान के प्रति ज्ञान एवं कौशल शिक्षा के लिए मिनी विज्ञान एवं कौशल केंद्र खोलना चाहती है। उन्होंने इसके लिए गरुड़ के मिनी औद्योगिक स्थान में खाली एक सेट दिलाने की मांग की।
राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि वह फरीदाबाद में सुपर फलैक्सीवल इंडिया नाम की फैक्ट्री के मालिक हैं। यह फर्म कलपुर्जे और मशीनों का निर्यात भी करती है। अब वह गरुड़ में अपना उद्यम मिनी औद्योगिक आस्थान बनाना चाहते हैं। होटल व्यवसायी नरेंद्र सिंह खेतवाल ने बताया कि वह 40 व्यक्तियों को रोजगार दिला रहे हैं। उन्हें 1975-76 में आवासीय एवं लघु उद्योग के लिए जमीन लीज पर मिली थी। उन्होंने लीज के नवीनीकरण का अनुरोध किया। जीएम चौधरी ने ब्याज प्रोत्साहन सहायता/विद्युत प्रतिपूर्ति सहायता, विद्युत प्रतिपूर्ति सहायता, पूंजी निवेश प्रोत्साहन सहायता योजना के दावे मिले हैं, जिनमें स्वीकृति प्रदान की जानी है। बैठक में डीएफओ मयंक शेखर झा, प्रभारी सीडीओ डॉ. उदय शंकर, सीएओ वीपी मौर्य, ईई यूपीसीएल भाष्करानंद पांडेय, लीड बैंक अधिकारी मनोहर सिंह पांगती, ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी, थ्रीश कपूर, राजेंद्र सिंह नगरकोटी, जीएस रौतेला, दलीप खेतवाल, नीमा देवी, खीमानंद, रमेश सिंह गढ़िया आदि थे।