फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   illness of Villagers in Chachai

चचई में अज्ञात बीमारी की चपेट में आए बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
illness of  Villagers in Chachai
बागेश्वर के चचई गांव में बच्चे की जांच करते डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के चचई गांव में अज्ञात बीमारी से कई बच्चे बीमार हो गए हैं। बच्चों के चेहरे पर अचानक सूजन आ जा रही है। एक युवती समेत चार बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। कोविड जांच के लिए 43 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह चचई गांव के गिरीश चंद्र के पुत्र आयुष (4) को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके चेहरे में काफी सूजन थी। गांव में अन्य बच्चों के बीमार होने की सूचना पर जिला अस्पताल से डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. अब्बास और डॉ. नसीम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चचई गांव पहुंचकर 31 बच्चों समेत तमाम लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें से लक्ष्मी (18) पुत्री चंदन राम, ममता (13) पुत्री नैन राम, सपना (13) पुत्री माधो राम को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। इन लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. अब्बास ने बताया कि शुरुआती लक्षण बैक्टीरिया के दिखाई दे रहे हैं। बताया कि गांव में तीन बच्चों की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जांच के बाद ही बीमारी का पता चलेगा। अचानक बच्चों के बीमार होने से चचई गांव के लोग चिंतित हो गए हैं। चचई गांव गई टीम में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कोरंगा, लैब तकनीशियन लोकेश सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में अलग-अलग बीमारी से तीन की हुई मौत
बागेश्वर। चचई गांव में इससे पहले 20 दिन के अंतराल में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इनमें एक मौत दो जुलाई, दूसरे की पांच जुलाई और तीसरे की 22 जुलाई को हुई थी। इस मामले के सामने आने के बाद पांच जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चचई गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया था। रैपिड टेस्ट के जरिये तमाम लोगों के सैंपल लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग बीमारियों से इन लोगों की मौत होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed