फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Illegal Parking over Saryu Bridge

जिला अस्पताल को जोड़ने वाले सरयू पुल को फिर बनाया पार्किंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Illegal Parking over Saryu Bridge
बागेस्वर के सरयू पुल पर पार्क किए गए वाहन और पुल पर बैठे लावारिस जानवर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में जिला अस्पताल को जोड़ने वाले सरयू पुल पर एक बार फिर वाहनों की पार्किंग होने लगी है। पुल पर वाहनों की पार्किंग होने से पुल के लिए तो खतरा है ही, इससे जाम भी लगता है। अस्पताल जाने-आने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंसती है। पुल पर लावारिस जानवरों का भी जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन

सरयू पुल को लंबे समय से पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। अमर उजाला ने एक साल पहले अभियान चलाया था। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए वाहनों के पार्किंग पर रोक लगाई थी। एक साल तक पुल पर वाहनों के खड़े होने पर रोक लगी रही। पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर पुल पर वाहन खड़े होने लगे हैं। कई वाहन तो पुल पर रातभर खड़े रहते हैं। दर्जनों वाहनों के पुल पर हर समय खड़े रहने से पुल के लिए भी खतरा हो रहा है। पुल की देखरेख का जिम्मा संभालने वाले लोनिवि के अधिकारियों को भी इसकी चिंता नहीं है।
विज्ञापन

सरयू पुल पर वाहन पार्क करना ठीक नहीं है। पुल पर वाहन खड़े करने से रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। पुल पर वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित श्रीवास्तव एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed