{"_id":"59f367644f1c1bec538b9a3e","slug":"if-water-did-not-come-for-three-days-then-landed-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से पानी नहीं आया तो सड़क पर उतरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से पानी नहीं आया तो सड़क पर उतरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मजियाखेत में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से लगे मजियाखेत गांव में तीन दिन से पानी की जबर्दस्त किल्लत चल रही है। पानी के बगैर ग्रामीणों की दिनचर्या तो गड़बड़ा ही गई है, साथ ही उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह आठ बजे खाली बर्तनों के साथ गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने पानी की शीघ्र आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया जल संस्थान की लाइन में बीते तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। नजदीक में पानी का कोई अन्य स्रोत नहीं होने के कारण सरयू से प्यास बुझानी पड़ रही है। पानी के बगैर उनके सारे काम प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सपना तिवाड़ी, युवराज सिंह, हयात सिंह, भारती देवी, मुन्नी तिवाड़ी, कविता बिष्ट, गीता बिष्ट, नंदी देवी, कविता पांडे, गंगा देवी, विजय, विजय, शिवानी टंगड़िया, पार्वती देवी, रजनी देवी आदि थे।
विज्ञापन