फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Idol of Kalika in Bageshwar

Bageshwar News: दर्शन ने बनाई मां काली की मूर्ति आज हाट कालिका मंदिर को होगी समर्पित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Idol of Kalika in Bageshwar
दर्शन कुमार की बनाई मां महाकाली की मूर्ति। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कला किसी स्थान या व्यक्ति विशेष की मोहताज नहीं होती। कलाकार कहीं भी पैदा हो सकता है। इस बात को चरितार्थ किया है जिले के पुंगर घाटी के नाघर के दर्शन कुमार ने। दर्शन को सीमेंट की मूर्ति बनाने में महारथ हासिल है। दर्शन ने महाकाली की जीवंत मूर्ति तैयार की है, जिसे वह सोमवार को गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

नाघर निवासी कुंदन राम के बेटे दर्शन कुमार राजकीय महाविद्यालय बनलेख (दुगनाकुरी) में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। दर्शन की मां महाकाली पर अगाध श्रद्धा है। दर्शन बताते हैं कि उन्हें मां काली की मूर्ति बनाने की प्रेरणा स्वप्न से मिली। कोविड लॉकडाउन में विद्यालय बंद थे। उन्होंने इस समय का उपयोग मां महाकाली की मूर्ति निर्माण के लिए उपयुक्त समझा और मूर्ति बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सीमेंट और लोहे की मदद से महाकाली की मूर्ति बनाने का काम शुरू किया। सीमेंट और लोहा जुटाने में कुछ दिक्कत आईं लेकिन उनके पिता जो कि स्वयं मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते हैं। पिता की मदद से मूर्ति का निर्माण करने में सफल रहे। मूर्ति बनकर तैयार हो गई है। दर्शन ने बताया कि वह 28 नवंबर को मूर्ति गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंगरघाटी विकास मंच करेगा सम्मानित
बागेश्वर। दर्शन की कला से पुंगरघाटी विकास मंच भी प्रभावित है। विकास मंच के हरीश कालाकोटी ने बताया कि दर्शन को पुंगरघाटी विकास मंच की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed