{"_id":"663913df8daaf7a1920f647f","slug":"hundreds-of-villagers-of-ana-risked-their-lives-to-extinguish-the-forest-fire-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-100968-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जान जोखिम में डाल अणां के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुझाई जंगल की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जान जोखिम में डाल अणां के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुझाई जंगल की आग
Mon, 06 May 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 06 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। अणां गांव के जंगल रविवार रात धधक गए। वन कर्मी आग बुझाने में लगे थे लेकिन तेज हवाओं से आग आबादी क्षेत्र की ओर फैलने लगी। वन कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आग आबादी की ओर बढ़ता देख गांव के 100 से अधिक महिला और पुरुष अपने घरों से कनस्तरों से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया।
सूचना पर रेंजर सुरेंद्र सिंह नेगी, नायब तहसीलदार निशा रानी आदि दमकल वाहन के साथ गांव पहुंचे। तब तक ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी। आग बुझाने वालों में तारा सिंह रावत, सुंदर सिंह बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, गोपाल सिंह किरमोलिया, बीडीसी सदस्य नीमा देवी, आनंद राम, सुनील दोसाद, किसन रावत, जगदीश रावत, बहादुर किरमोलिया, ललित किरमोलिया, पंकज कुटोलिया आदि ग्रामीण थे। इधर, ग्राम पंचायत अणां की महिलाओं और पुरुषों की हिम्मत की तारीफ वन विभाग ने की है। डीएफओ दीपक सिंह ने वन प्रभाग के अन्य गांवों के ग्रामीणों से अणां गांव के ग्रामीणों की तर्ज पर जंगल की आग बुझाने में सहयोग देने को कहा।