फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   How to develop if there is no money for plans

योजनाओं के लिए पैसा नहीं तो कैसे होगा विकास

Fri, 03 Nov 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Fri, 03 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन

वन विभाग की योजनाओं के लिए सरकार की ओर से पैसा नहीं मिल रहा है। बगैर पैसे के सिविल सोयम वन प्रभाग में कई योजनाएं सालों से लंबित पड़ी हैं। इन योजनाओं में 5.40 करोड़ की लागत से बनने वाले मिनी जू, 1.50 करोड़ की लागत का बंदर बाड़ा समेत पशु जनहानि और जिला योजना समेत कई कार्य लंबित हैं। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि जगंल बचाने और पर्यावरण को संरक्षित करने की वन विभाग की कैंपा योजना में भी पैसा नहीं आया, जिससे इस साल पौधरोपण का कार्य ही नहीं हो सका।

विज्ञापन


वन विभाग को दो साल से अधिक समय से बजट नहीं मिलने से न तो नई योजनाएं आई हैं और न ही पुरानी योजनाओं के लिए पैसा जारी हुआ है। नगर के मृग विहार में 5.40 करोड़ की लागत से मिनी जू का निर्माण होना था, लेकिन बजट नहीं आने से काम रुका हुआ है। 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले बंदर बाड़ा के लिए भी धन आवंटित नहीं हुआ है। जिला योजना में 25 लाख का बजट रखा गया था, जिसमेें केवल पांच लाख ही आया। इस योजना के तहत वन विभाग को भवनों की मरम्मत, वन मार्ग आदि ठीक कराया जाता है।
विज्ञापन


2015-16 से वन विभाग को पशु जन हानि योजना के तहत 726 पशुओं की हानि और छह मानव घायल के लिए लगभग 90 लाख 57 हजार रुपये नहीं मिला है। पशु पालक हर बार की तरह विभाग से खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। हर साल वन विभाग को पौध रोपण के नाम पर भारी बजट मिलता था, लेकिन इस बार करीब एक करोड़ की कैंपा योजना में भी विभाग को ठेंगा ही हाथ लगा। हालांकि विभाग को बहुउद्देशीय पौध रोपण के तहत 56 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए केवल करीब सात लाख रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड को कई बार पत्र व्यवहार कर विभाग की परेशानी बता दी गई है। पैसा आने के बाद ही इन योजनाओं में काम शुरू हो सकेगा।
-आरसी शर्मा, डीएफओ, सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed