फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Houses collapsed in Bhitari, courtyards of four families were washed away, six closed roads increased the trouble.

Bageshwar News: भीताड़ी में मकान ध्वस्त, चार परिवारों के आंगन बहे, बंद छह सड़कों ने बढ़ाई आफत

Fri, 04 Sep 2026 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 04 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Houses collapsed in Bhitari, courtyards of four families were washed away, six closed roads increased the trouble.
कपकोट के असों में पानी के तज बहाव में अटकी बाइक। 
बागेश्वर। जिले में मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है। बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार अपराह्न अचानक हुई तेज बारिश से जिलेभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण एक आवासीय मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चार परिवारों के मकानों के आंगन ढहने से उनके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। मलबा आने से छह ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं जिससे ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए चार से पांच किलोमीटर का जोखिम भरा पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्राम भीताड़ी निवासी चंपा देवी पत्नी किशन राम का आवासीय मकान बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा ग्राम तड़ीगांव निवासी विमला देवी, ग्राम ग्वाड़ निवासी दीवानी देवी, ग्राम बिनसर निवासी महेश लाल और ग्राम झिरौली निवासी महेश चंद्र के मकानों के आंगन भू-कटाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आंगन ढहने से इन मकानों को सीधा खतरा पैदा हो गया है जिसके बाद प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तुरंत सुरक्षात्मक कदम उठाने और मुआवजे की गुहार लगाई है। बारिश के कारण धैना-लखनी, पालड़ीछीना-जैन करास, जैंसर-रियूनी लखमार, कपकोट-पिंडारी, बदियाकोट-बोरबलड़ा व बघर मोटर मार्ग मलबा आने से बंद पड़े हैं। इसमें धैना-लखनी सड़क बीते दो महीनों से बंद पड़ी है जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। संवाद
विज्ञापन


पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने वडयूडा में जाना आपदा पीड़ितों का हाल
कपकोट। दुगनाकुरी क्षेत्र की ग्राम सभा वडयूडा में बीते दिनों हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित स्वर्गीय सुंदर राम, कीड़ी देवी, खुशाल राम और रमेश राम के क्षतिग्रस्त मकानों व हरू सैम मंदिर परिसर में हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। पीड़ितों को सांत्वना देते हुए ऐठानी ने कहा कि यह खड़िया खनन प्रभावित क्षेत्र है इसलिए प्रशासन को चाहिए कि खनन न्यास के जरिये आपदा पीड़ितों को तुरंत आर्थिक सहायता पहुंचाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि उचित मुआवजा दिलाने के लिए मामला शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। इस मौके पर कुंदन प्रसाद, प्रमोद उपाध्याय, गणेश सुरकाली, विक्रम सुरकाली, सुरेंद्र कुमार व मदन गोस्वामी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


असों के पास उफनते नाले में बही बाइक, बाल-बाल बचा सवार
कपकोट। बागेश्वर-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर असों के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कपकोट से बागेश्वर की ओर आ रहा एक बाइक सवार बरसाती नाले के तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर दूर जा छिटका। गनीमत रही कि चालक तेज बहाव की चपेट में आने से बच गया और उसे गंभीर चोट नहीं आई। मोटरसाइकिल नाले के बीच पत्थरों में फंस गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर बाइक को नाले से बाहर निकाला। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed