{"_id":"5df27cc48ebc3e88137e8a00","slug":"house-surrounded-by-flames-due-to-gas-leaks-bageshwar-news-hld365321284","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीक होने से आग की लपटों से घिरा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीक होने से आग की लपटों से घिरा घर
विज्ञापन
काफलीगैर तहसील क्षेत्र के गांव पाना असौं में गैस लीक होने से झुलसा भगवान सिंह।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के पाना गांव असौं के एक घर में घरेलू गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई। घटना में तीन परिजन झुलस गए। जिला अस्पताल तीनों का उपचार कराया गया।
खांकर क्षेत्र के ग्राम पाना असौं निवासी भगवान सिंह पुत्र बिशन सिंह के घर में लगे घरेलू गैस सिलिंडर का पाइप लीक था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने गैस जलाई तो पूरा कमरा आग की लपटों से घिर गया। इससे वहां मौजूद भगवान सिंह समेत उसकी पत्नी शोभा देवी और छह साल का बेटा प्रियांशु झुलस गया। बुधवार रात ग्रामीणों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी परिजनों को घर भेज दिया गया।
भगवान का चेहरा झुलसा है। असों के जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत ने बताया कि खांकर क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली ने मौका मुआयना किया है। पाया कि घर में रखे कपड़े और अन्य सामान की जला है। छत और दीवार के बीच दरार भी पड़ गई है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए गैस एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं को हर साल गैस का पाइप बदलने की सलाह दी है।