{"_id":"69c02f244ca25146630f4fa4","slug":"house-damaged-in-storm-couple-has-narrow-escape-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-123364-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुआ मकान, बाल-बाल बचे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुआ मकान, बाल-बाल बचे दंपती
Sun, 22 Mar 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के घटगाड़ गांव में में खराब मौसम और आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला है। शनिवार की रात तेज हवाओं के कारण ग्रामीण का आवासीय मकान भर भराकर टूट गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। परिवार क्षतिग्रस्त मकान में रहने के लिए मजबूर है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के मखर गांव तोक में तेज हवाओं और बरसात के बीच अचानक वीर सिंह के मकान का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के समय वीर सिंह और उनकी पत्नी नीचे वाले कमरे में थे। मकान टूटने की आवाज सुनते ही दोनों उठकर बाहर की तरफ भागे। वीर सिंह ने बताया कि उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मकान पुराना और जर्जर हो गया था। बाकी हिस्सा भी गिरने के कगार पर है। अब डर के साये में उसी घर में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का मुआयना करने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। कानूनगो सुशील कुमार ने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लिया जाएगा। संवाद