फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   House collapsed due to rain, hailstorm in Kapkot

Bageshwar News: बारिश से रतबे गांव में मकान गिरा, कपकोट में भारी ओलावृष्टि

Thu, 04 May 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 04 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
House collapsed due to rain, hailstorm in Kapkot
बागेश्वर के पुड़कूनी गांव में ओलावृष्टि के बाद का मंजर। संवाद
बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर जारी है। सात-रतबे गांव में भारी बारिश से एक मकान गिर गया है। कपकोट के कनलगढ़ और सरयू घाटी के कई गांवों में भारी ओलावृष्टि होने से फसल, फल और सब्जियों को नुकसान हुआ है। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रतबे गांव के चंदन सिंह पुत्र लाल सिंह का आवासीय मकान बृहस्पतिवार को बारिश से ढह गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से परिवार जनों को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन घर के भीतर रखा राशन, कपड़े आदि दब गए। इधर जिले में सुबह को मौसम खुला, लेकिन दोपहर बाद से फिर बारिश का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

कपकोट में कनलगढ़ घाटी के गांव पुड़कूूनी, जगथाना, सुमटि, बैसानी, कन्यालीकोट, पोथिंग, लीली और सरयू घाटी के नौकोड़ी, सीरी समेत कई गांवों में दोपहर बाद जमकर ओलावृष्टि हुुई। ओले गिरने से क्षेत्र में गेहूं और जौ की फसल बर्बाद हो गई है। कीवी, सेब, संतरा, मौसमी आदि फलों को नुकसान हुआ है। पुड़कूनी की ग्राम प्रधान रेखा देवी, नौकोड़ी के दीपक सिंह, प्रवीण सिंह, गोविंद सिंह आदि ने बताया कि भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। लगातार बारिश से किसान पहले ही परेशान थे, अब ओले गिरने से मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जिला मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर बारिश जारी रही। बारिश के चलते मई के महीने में ठंड के दिनों का अहसास हो रहा है। लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि रतबे गांव के आपदा प्रभावित परिवार को अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मौसम विभाग की चेेतावनी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।


तेज बारिश से गेहूं की फसल को पहुंची क्षति
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को क्षति पहुंची है। बारिश से अधिकांश गांवों में खेतों में कटने को तैयार गेहूं की फसल ढह गई। तहसील क्षेत्र के कौसानी, बैजनाथ, ग्वालदम, गागरीगोल, जखेड़ा, डंगोली आदि क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल ढह गई है। लगातार हो रही बारिश से गेहूं की पकी बालियां काली पड़ गई है। जिन काश्तकारों ने गेहूं की फसल काट ली है वह बारिश के चलते उसकी मढ़ाई न कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed