{"_id":"69386543de2e6d7b890ed610","slug":"home-guard-posted-at-kausani-police-station-dies-after-falling-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-120539-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कौसानी थाने में तैनात होमगार्ड की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कौसानी थाने में तैनात होमगार्ड की गिरने से मौत
विज्ञापन
बागेश्वर। कौसानी थाने में तैनात होमगार्ड की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
कोतवाल कैलाश सिंह नेगी से मिली जानकारी के अनुसार कालूखेत निवासी रमेश राम (58) पुत्र परी राम रविवार की शाम ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। सोमवार को पड़ोस में रहने वालों ने उन्हें मकान के पीछे गिरा हुआ देखा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वह मृत पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन लड़के हैं। उनका परिवार जिला मुख्यालय में रहता है। वह कौसानी में अकेले रहते थे। कोतवाल नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गिरने से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
--
कोट--
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है। - चंद्रशेखर आर घोडके, एसपी

कोट