{"_id":"69a1d81c7294b730420558b5","slug":"holi-singing-started-from-the-city-of-kapkot-to-the-rural-areas-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122710-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट के नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक शुरू हुआ होली गायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट के नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक शुरू हुआ होली गायन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक चीर बंधन के साथ खड़ी होली गायन शुरू हो गया है। लोग मंदिरों और घरों में जाकर होली गायन कर रहे हैं।
शुक्रवार को कपकोट, ऐठाण वार्ड के लोगों ने चीर बंधन के साथ होली गायन की शुरूआत की। ग्रामीणों ने बताया कि एकादशी से पूर्णिमा तक चीर लेकर लोगों के घर-घर जाकर होली गीत गाए जाएंगे। बदियाकोट के मां आदिबद्री भगवती मंदिर में युवाओं ने होली गायन किया। असों और गोलना गांवों में भी खड़ी होली गायन की धूम शुरू हो गई है। कनलगढ़ घाटी से लेकर फरसाली क्षेत्र के गांवों में भी खड़ी होली गायन शुरू हो गया है। पूर्व ग्राम प्रधान गणेश उपाध्याय, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने बताया कि होली के दौरान पूरा क्षेत्र उल्लास में डूबा रहता है। तहसील के अधिकांश गांवों में पुरुष और महिला होली की जाती है। बिचला दानपुर और रेवती घाटी के कुछ गांवों में होली का पर्व नहीं मनाया जाता है। संवाद