फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   holi celebration in bageshwar continues

डबडबा भरी गो नैन विदेशिया लूटै गो...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
holi celebration in bageshwar continues
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में महिला होली के दौरान चांचरी की प्रस्तुति देतीं महिलाएं। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में होली चरम में पहुंच गई है। गांव-गांव में होली की धूम मची हुई है। होल्यार घर-आंगन में होली गायन कर रहे हैं। होली का यह खुमार 29 मार्च छरड़ी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ ही कांडा, कपकोट, गरुड़ क्षेत्र में होली चरम पर है। सुबह से होली दल होली का गायन कर रहे हैं। जिला मुख्यालय के काकड़ा, द्यांगण, खोली, अमतोड़ा, बहुली, भटोली छह गांवों के लोग सामूहिक रूप से होली का आयोजन करते हैं। रतबे, सात, चामी, क्वैराली, स्यूनी, जौलकांडे, आरे, दारसौं, मनकोट, कांडा के खुनौली समेत तमाम गांवों में होली गायन किया जाता है। गांवों में डबडबा भरी गो नैन विदेशिया लूटै गो, सुमिरो सीता राम भया कोई, हीरा जनम नहीं पाओगे, मथुरा मंडल बीच कन्हैया रास रचो है समेत तमाम बोलों से ओतप्रोत होली का गायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बर्मा वे नैनीताल ठंडो पाणी...
बागेश्वर। होली गायन में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। बागनाथ मंदिर में महिला होली के बीच चांचरी गायन का आयोजन किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल के आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बर्मा वे नैनीताल ठंडो पाणी..., गोविंदी त्यार मैतै को जोगि आ रयोछ, चिमटा चमाचम आदि बोलों के साथ चांचरी गायन किया। घड़ा उठाई दे, सिर पर रख दे डगर बताई दे पनघट की आदि होलियां सुनाईं। होली के आयोजन में भारी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने होली में जमाया रंग
बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन बागेश्वर की महिलाओं ने एसपी के आवास पर संगठन की अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली मिलन में प्रिया महर, नीलम मलड़ा ने हर्बल गुलाल उपलब्ध कराया। गुजिया प्रिया महर, नीलिमा महर और सुनीता देवी ने बनाई। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगठन में लगातार सक्रिय रहने के लिए मधु सैनी, प्रिया महर को विशेष पुरस्कार दिया गया।

आज बागनाथ धाम आएगी तमाम गांवों की होली
बागेश्वर। शनिवार (आज) चतुर्दशी पर्व पर तमाम गांवों की होली भगवान बागनाथ के दरबार में आएगी। काकड़ा, द्यांगण, खोली, अमतोड़ा, बहुली, भटोली छह गांवों की होली के साथ ही तल्ला कत्यूर, महरड़ाफाट, खरही मंडल, मनकोट, आरे, द्वारसौं, हड़बाड़, बिलौना, जौलकांडे, बोरगांव समेत तमाम गांवों के होली दल परंपरा के अनुसार भगवान बागनाथ के धाम में होली गायन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed