{"_id":"6a9af83e468891023001c1f8","slug":"heli-service-suspended-bad-weather-adds-to-passengers-woes-again-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-127801-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ठप रही हेली सेवा, खराब मौसम ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ठप रही हेली सेवा, खराब मौसम ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
Fri, 04 Sep 2026 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। खराब मौसम के चलते क्षेत्र की हेली सेवा एक बार फिर प्रभावित हो गई। मौसम खराब रहने के कारण कोई भी उड़ान नहीं पहुंच सकी। इससे हवाई सेवा पर निर्भर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को मौसम खराब होने के कारण हल्द्वानी से एक भी उड़ान गरुड़ नहीं पहुंची। हालांकि बृहस्पतिवार को देहरादून से एक उड़ान पहुंची थी। इससेेे यात्रियों को कुछ राहत मिली थी। बता दें कि मौसम खराब होने के कारण लगातार कई दिनों से उड़ानें प्रभावित होने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा टालनी पड़ रही है। जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों ने मौसम साफ रहने पर नियमित हेली सेवा संचालित किए जाने की उम्मीद जताई है।