{"_id":"5ffc98838ebc3e2f735e1e69","slug":"heavy-vehicles-will-not-run-from-9-am-to-4-pm-in-bharadi-bazaar-bageshwar-news-hld4107998170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी बाजार में नौ से चार बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी बाजार में नौ से चार बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नवनियुक्त थानाध्यक्ष मदन लाल ने कपकोट और भराड़ी के व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजार में लगने वाले जाम, अतिक्रमण और अन्य समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने जाम की समस्या के समाधान के लिए नो इंट्री के समय बाजार में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों और सड़क तक दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
बैठक से पहले थानाध्यक्ष का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्हें बाजार की समस्याएं बताई और निदान के लिए सुझाव भी दिए। थानाध्यक्ष ने कहा कि भराड़ी बाजार में सुबह नौ से शाम चार बजे तक भारी वाहन ट्रक, डंपर का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात नियंत्रित करने के लिए शामा-सौंग तिराहे और यूको बैंक के पास दो-दो पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। बाजार में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। अगर किसी व्यापारी ने दुकान के सामान से सड़क को अनावश्यक रूप से घेरने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने व्यापारियों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने, सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने, अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस की मदद करने को कहा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष कपकोट तारा सिंह कपकोटी, अध्यक्ष व्यापार मंडल भराड़ी शेर सिंह ऐठानी, महामंत्री हेम कपकोटी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष केवलानंद जोशी, दयाल सिंह बड़ती, किशन राम तिरुवा, अविनाश मौर्य, मोहन लाल आदि मौजूद थे।