{"_id":"d44f27f1454fad1c206e1da44a614f0c","slug":"heavy-vehicles-of-tomorrow-will-run-on-bypass-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से बाईपास रोड पर चलेंगे भारी वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से बाईपास रोड पर चलेंगे भारी वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने उत्तरायणी मेले के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त
रखने के लिए प्रभावी कदम उठा दिए हैं। एसपी एनएस नपलच्याल के अनुसार 13 से
20 जनवरी तक नगर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन आरे द्यांगण बाईपास,
कांडा रोड आरे बाइपास से पुल से होकर जाएंगे। इस अवधि में कोई भी भारी वाहन
सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
वाहन चालकों से यातायात पुलिस को सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा
कि प्रतिबंध समय का उल्लंघन करने पर पुलिस नियमानुसार सख्त कार्रवाई कर
सकती है।