फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   heavy snowfall in bageshwar

बर्फ से लकदक हुईं पहाड़ की चोटियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in bageshwar
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में कपकोट के शामा क्षेत्र में गिरी बर्फ से ऐसे सफेद चादर से ढके नजर आए - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। जिले के कपकोट, कांडा, कौसानी, धरमघर सहित कई क्षेत्रों में 24 घंटे से बर्फबारी हो रही है। जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। फिलहाल मौसम के खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

गिरेछिना समेत कपकोट के ग्राम लीती, खाती, तोली, कर्मी, विनायक, बदियाकोट, शामा, फुलवारी, धरमघर और कोटमन्या आदि क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात से बर्फबारी हो रही है। शामा, लीती, गोगिना, बदियाकोट क्षेत्र में हल्की बर्फबारी होने से यातायात प्रभावित हुआ है। विनायक धूर में एक फुट से अधिक हिमपात होने की सूचना है। इस कारण कर्मी विनायक धूर में एक फुट बर्फबारी हुई है। शुक्रवार को बागेश्वर में 22.5 मिमी, गरुड़ में 20 मिमी, कपकोट में 15 मिमी बारिश हुई जबकि कपकोट में बृहस्पतिवार को भी ढाई मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन

-
चौबटिया में मौसम का पहला हिमपात, दूनागिरी, पांडवखोली में भी गिरी बर्फ
रानीखेत/द्वाराहाट। रानीखेत और द्वाराहाट के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का पहला हिमपात हुआ। रानीखेत के चौबटिया और मजखाली में तड़के हिमपात शुरू हुआ, चौबटिया में दिन भर बर्फबारी होती रही। हिमपात की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में चौबटिया की चोटी बर्फ से लकदक हो गई। शाम तक यहां साढ़े तीन इंच बर्फबारी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को रानीखेत नगर में हल्का हिमपात हुआ लेकिन बारिश के कारण बर्फ टिक नहीं पाई। अलबत्ता देर शाम तक बारिश होने से पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मजखाली क्षेत्र में भी सुबह से बर्फ पड़ रही थी, लोग बर्फबारी का लुत्फ उठाते देखे गए। मौसम के पहले हिमपात को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं द्वाराहाट के ऊंचाई वाले भटकोट, दूनागिरी, कुकूछिना और पांडवखोली क्षेत्र में बर्फ गिरी। सुबह स्कूल जाने वाले शिक्षकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कौसानी, ग्वालदम और गरुड़ के ऊंचाई वाले गांवों में मौसम का पहला हिमपात
गरुड़(बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तीन बजे से अनवरत बारिश हो रही है। कौसानी, ग्वालदम और गरुड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का पहला हिमपात हुआ। ठंड बढ़ने से अधिकांश स्कूलों में मध्याह्न के बाद छुट्टी हो गई। ठंड से बचने लोग घरों में आग सेकते नजर आए। बारिश से गरुड़ गंगा और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। लंबे समय बाद बारिश होने पर किसानों ने राहत की सांस ली है।

बागेश्वर के गिरेछिना गांव में गिरी बर्फ।

बागेश्वर के गिरेछिना गांव में गिरी बर्फ।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed