फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   heavy snowfall effects the life of people in bageshwar

पहाड़ में हर पहर, मौसम बरपा रहा कहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall effects the life of people in bageshwar
कपकोट के खड़लेख गांव में गिरी बर्फ। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कपकोट के बदियाकोट क्षेत्र में बाछम, तीख, खाती, सोराग, कालू, किलपारा, कुवारी, डौला, बोरबलड़ा में करीब दो फुट तक बर्फबारी हो चुकी है। शामा, गोगिना आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण रिखाड़ी-बाछम, शामा-नाकुरी, लीती-गोगिना मोटर मार्ग पर यातायात बंद है। इन सड़कों को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर एक अक्तूबर को अमसरकोट के पास हुए भूस्खलन से थुणाई, मिहिनिया, भटोली मोटर मार्ग बंद है। बागेश्वर-सोमेश्वर मोटर मार्ग से मलबा हटा दिया गया है लेकिन बारिश से वहां फिसलन हो गई है। अधिक बारिश से यह सड़क दोबारा बंद हो सकती है।
विज्ञापन

-
बिजली आपूर्ति बाधित, आज भी बर्फबारी का अनुमान
बर्फबारी के कारण विद्युत लाइन में कई पेड़ गिर गए हैं। इस कारण लीती, गोगिना, कीमू, रातिरकेटी, हाम्टीकापड़ी आदि क्षेत्रों में विद्युत बाधित है। यूपीसीएल सूत्रों के मुताबिक बर्फबारी रुकने पर विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाएगी। मौसम विभाग केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान में बृहस्पतिवार को भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी, बारिश और शीत लहर को देखते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को अलर्ट किया है। उन्होंने संबंधित मार्ग/बर्फबारी वाले स्थानों पर चूना/मानव संसाधन आदि की व्यवस्था के साथ भूस्खलन से संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी रखने, मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय में आपातकालीन परिचालन केंद्र बनाया गया है। इसके टेलीफोन नंबर 05963-220197, 220196, मोबाइल नंबर 7536827373, 9634912152, 8859223535 हैं। किसी भी घटना की सूचना नंबरों पर भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed