{"_id":"6a24580819c540bec804c98a","slug":"heavy-rain-in-kanda-and-duganakuri-clear-weather-after-light-rain-in-the-district-headquarters-bageshwar-news-c-231-bgs1001-125538-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कांडा और दुगनाकुरी में झमाझम, जिला मुख्यालय में हल्की बारिश के बाद खुला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कांडा और दुगनाकुरी में झमाझम, जिला मुख्यालय में हल्की बारिश के बाद खुला मौसम
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहा। कांडा और दुगनाकुरी क्षेत्र में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही भीषण गर्मी और उमस से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद इन ग्रामीण क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना हो गया है।
शनिवार को जिला मुख्यालय बागेश्वर और आसपास के इलाकों में आसमान में काले बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी और बौछारें पड़ीं। कुछ ही देर की हल्की बारिश के बाद जिला मुख्यालय में मौसम फिर से साफ हो गया और धूप खिल आई। मौसम साफ होने के बाद भी ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। शाम को लोग नगर की सड़कों में सैर करते दिखे। संवाद
...