फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Health wellness center will be benefited in Sainj from April

अप्रैल से मिलेगा सैंज में हेल्थ वेलनेस सेंटर का लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Health wellness center will be benefited in Sainj from April
प्रतीकात्मक फोटो।
बागेश्वर। आरोग्य प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत बागेश्वर जिले में तीन हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। अप्रैल से बागेश्वर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय सैंज में बनाए गए हेल्थ वेलनेस सेंटर में इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। सेंटर में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से लोगों का इलाज किया जाएगा। सेंटर में डॉक्टर, फार्मासिस्ट के साथ योगा प्रशिक्षक भी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

हेल्थ वेलनेस सेंटर में मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, बीपी आदि बीमारियों के इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिला आयुर्वेद विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सैंज में बने हेल्थ वेलनेस सेंटर का अप्रैल से लोगों को फायद मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा गरुड़ में आयुर्वेदिक अस्पताल पिंगलों और कपकोट में बैड़ामझेड़ा में हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने का प्रस्ताव जिला आयुर्वेदिक विभाग ने निदेशालय को भेजा है। जल्द ही इनमें भी लोगों को विभिन्न प्रकार के रोगों के इलाज की सुविधा मिलेगी। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी बागेश्वर डॉ. राघेवेंद्र गुप्ता ने बताया कि सैंज में हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। मार्च अंत तक सेंटर की सभी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर लिया जाएगा। अप्रैल से लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed